
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। यही कारण है कि अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आठ मिलियन से अधिक फैंस फॉलोअर्स है। हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
जिसमें वो बेहद बोल्ड लुक में दिखाई दे रही है। तस्वीरों में अदाकारा ब्रालेट क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं साथ ही वो लॉन्ग जैकेट से टीमअप की है। उन्होंने अपने बालों को भी खुला रखा है और कैमरे के सामने कई पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मैं कूल होने की कोशिश कर रही हूं।’ उनके इन तस्वीरों को देखकर फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे है। वो तारा सुतारिया के तस्वीरों को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
वहीं तारा सुतारिया के इन तस्वीरों को देखकर एक्टर अर्जुन कपूर भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तस्वीरों को लाइक करते हुए लिखा, ‘मेरे इस शूट मेट में प्रवेश करने के बाद ही तुम कूल हो गई हो।’ साथ ही उन्होंने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है। तारा सुतारिया के इस पोस्ट को अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।





