
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सनी देओल (Sunny Deol) लंबे समय के बाद एक बार फिर फिल्म ‘चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ (Chup Revenge Of The Artist) से पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे है। इस फिल्म का ट्रेलर (Trailer) आज रिलीज कर दिया गया है। जिसे अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज शिक्षक दिवस के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसमें सनी देओल एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म की कहानी रहस्यों से भरी होगी। जिसका पता इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगाया जा सकता है। ट्रेलर में सनी देओल साइको किलर की तलाश कर रहे है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ दुलकर सलमान और पूजा भट्ट भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।





