Cinema

जब इस फैशन डिजाइनर के चाचा ने साड़ी पहनाकर सालों तक किया रेप


बॉलीवुड में अक्सर देखने को मिलता है कि सेलेब्स खुद के डार्क सीक्रेट्स रिवील करते दिखाई पड़ते हैं. इसी तरह हाल ही में बिग बॉस 3 फेम डिजाइनर रोहित वर्मा (Bigg Boss fame Rohit Verma) ने भी अपनी जिंदगी के उस काले सच का खुलासा किया है.

News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 06 Sep 2022, 10:06:03 PM

rohit verma

रोहित वर्मा ने बताया अपनी जिंदगी का डार्क सीक्रेट (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

बॉलीवुड में अक्सर देखने को मिलता है कि सेलेब्स खुद के डार्क सीक्रेट्स रिवील (Bollywood celebs dark secrets) करते दिखाई पड़ते हैं. जिसके बारे में जानकर कई बार लोगों को हैरानी भी हो जाती है. इसी तरह हाल ही में बिग बॉस 3 फेम डिजाइनर रोहित वर्मा (Bigg Boss fame Rohit Verma) ने भी अपनी जिंदगी के उस काले सच का खुलासा किया है. जिसमें उनके अपने का हाथ था. दरअसल, उनके अपने चाचा ने कई सालों तक उन्हें लड़की की तरह सजा कर रेप (Rohit Verma sexually abused) करते थे. इस बारे में जानकर लोगों को हैरानी हो रही है. 

आपको बता दें कि रोहित ने इस बात का खुलासा आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू (Rohit Verma interview) में किया. जिसमें उन्होंने बताया कि वो बहुत अच्छी फैमिली से आते हैं. लेकिन उनके घरवाले काफी रूढ़ीवादी विचारों के हैं. अच्छा परिवार होने के बावजूद उनका बचपन अच्छा नहीं रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि जब उनकी उम्र महज 8 साल की थी. उस उम्र में उनके चाचा उन्हें साड़ी पहनाकर और उनके पूरे शरीर पर वैक्स लगाकर उनका रेप किया करते थे. उनके साथ ये सब 3-4 साल तक चला. लेकिन वो डर के चलते कभी अपने परिवार को इन सबके बारे में बोल ही नहीं पाए. इस बारे में जानकर लोगों की हैरानी भरी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. 

वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि करियर (Rohit Verma carrer) के शुरुआती दिनों में पैसों की तंगी के चलते वो लड़की की तरह तैयार होकर ताज होटल के सामने जाकर खड़े हो जाते थे. जिसके बाद वहां आए लोग उन्हें अपने साथ ले जाते थे. इस तरह उन्हें जो भी पैसे मिले, उन्होंने उससे अपना डिजाइनिंग का सामना खरीदा. हालांकि, इसको लेकर रोहिता का ये भी कहना है कि उन्हें इस काम का कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि उन्होंने ये सब जबरदस्ती नहीं किया था. बल्कि वो ये करना चाहते थे.






संबंधित लेख

First Published : 06 Sep 2022, 10:05:37 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.