Movie Review

Yash Johar Birth Anniversary | फिल्म ‘मुझे जीने दो’ से करियर की शुरुआत करने वाले यश जौहर का आज है 93वां बर्थ एनिवर्सरी, खोली खुद की प्रोडक्शन कंपनी | Navabharat (नवभारत)


Yash Johar Birth Anniversary

Photo – Social Media

मुंबई : यश जौहर (Yash Johar) बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) फिल्म निर्माता (Film Producer) थे। वो धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) के संस्थापक भी थे। उनका जन्म 6 सितंबर 1929 को अमृतसर पंजाब में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। यश जौहर का आज 93वां बर्थ एनिवर्सरी हैं। आज भी फैंस उनके फिल्मों को देखकर उनको याद करते है। यश जौहर के फिल्मों का सेट अक्सर विदेशी स्थानों पर लगता था।

उनके द्वारा बनाए गए फिल्मों में भारतीय परंपराओं और पारिवारिक मूलों को शामिल किया जाता था। यश जौहर आज के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के पिता है। जो उनकी मौत के बाद उनकी धर्मा प्रोडक्शंस कंपनी को संभाल रहे है। जिसमें एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्मों का निर्माण हो रहा है। यश जौहर की शादी प्रड्यूसर यश चोपड़ा की बहन हिरू से हुआ था। यश जौहर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1962 में सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस अजंता आर्ट्स से की थी। इस प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने फिल्म ‘मुझे जीने दो’ और ‘ये रास्ते है प्यार के’ पर काम किया था।

यह भी पढ़ें

बाद में यश जौहर ने साल 1976 में धर्मा प्रोडक्शंस को लॉन्च किया। उनकी कंपनी में पहली फिल्म ‘दोस्ताना’ बनी थी। जिसका निर्देशन राज खोसला ने किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उसके बाद ‘दुनिया’, ‘मुकद्दर का फैसला’, ‘अग्निपथ’, ‘गुमरा’, ‘डुप्लीकेट’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी कई फिल्में बनी। 26 जून 2004 को मुंबई में 74 वर्ष की आयु में सीने में संक्रमण के कारण यश जौहर का मौत हो गया था, हालांकि वो कैंसर से भी जूझ रहे थे।

Leave a Reply