Movie Review

Sara Ali Khan | सारा अली खान ने इस गाने पर हेयर स्टाइलिस्ट के साथ लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते अभिनेत्री इस वक्त सुर्खियों में है। वीडियो में अदाकारा अपने हेयरस्टाइलिस्ट सैंकी एवरस के साथ ‘बाहों में चले आओ’ और ‘टिंकू जिया’ गाने पर सड़क पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उपस्थिति बनाम वास्तविकता का सबसे सटीक रूप वाइल्ड और क्रेजी तो बस हमारी मानसिकता है। सैंकी एवरस से प्यार करें इसलिए पक्षपात का बहाना करें इसके अलावा, क्योंकि वह अकेला है जो इस असामान्यता में भाग लेगा। हम वास्तव में सरल आत्मा हैं, लेकिन कृपया हमें इलाके पर कब्जा करते हुए देखें।’ उनका ये वीडियो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्री के इस फनी वीडियो को अब तक चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.