Cinema

Happy Birthday Asha Bhosle | आशा भोंसले का आज है 89वां जन्मदिन, पढ़ें उनके जीवन से जुड़े सुने अनसुने किस्से | Navabharat (नवभारत)


Asha

File Pic

मुंबई : आशा भोंसले (Asha Bhosle) का जन्म 8 सितंबर 1933 को  सांगली (Sangli) में जो अब मुंबई (Mumbai) में है के गोर (Gor) के छोटे से गांव में हुआ था। आशा भोंसले के पिता दीनानाथ मंगेशकर थे। वो संगीत मंच के अभिनेता और शास्त्रीय गायक थे। आशा भोंसले के नौ साल की उम्र में ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। आशा भोंसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर थी। पिता की मृत्यु के बाद आशा भोंसले पूरे परिवार के साथ मुंबई आकर रहने लगी और पूरे परिवार की जिम्मेदारी दोनों बहनों पर आ पड़ी। आशा भोंसले का आज 89वां जन्मदिन है। वो 16 साल की उम्र में ही 31 वर्षीय गणपतराव भोंसले के साथ भाग गई और अपने परिवार के इच्छा के विरुद्ध गणपतराव भोंसले से शादी कर ली।

साल 1960 में वे अलग हो गए। जिससे उनके तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटा है। आशा भोंसले को पांच पोते-पोतियां हैं। आशा भोंसले के सबसे छोटे बच्चे आनंद भोंसले हैं। जिन्होंने बिजनेस और फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की है। आशा भोंसले की बहन उषा मंगेशकर भी प्लेबैक सिंगर हैं। उनकी दूसरी बहन मीना मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं जो संगीत निर्देशक हैं। आशा भोंसले ने साल 1980 में राहुल देव बर्मन से शादी की। आशा भोंसले और राहुल देव बर्मन की यह दूसरी शादी थी। आशा भोंसले से राहुल देव बर्मन 6 साल छोटे थे और रीता पटेल से तलाकशुदा थे। आशा भोंसले का पसंदीदा शौक कुकिंग है और वह एक बेहतरीन कुक हैं। इनके साथ ही वो कई मशहूर गानों को गा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें

आशा भोंसले दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार बीएफजेए पुरस्कार, अठारह महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार, नौ फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। साल 2000 में आशा भोंसले को भारत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया और साल 2008 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा आशा भोंसले के नाम सबसे अधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग – एकल के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। आशा भोंसले फिल्म संगीत के साथ-साथ पॉप, गजल, भजन, पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक गीत, कव्वाली और रवींद्र संगीत के लिए भी जानी जाती हैं। वो 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गा चुकी है। साल 2013 में आशा भोंसले ने फिल्म ‘माई’ में एक अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.