
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ मार्शल आर्ट के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने महज तीन साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर किया है। जिसमें वो मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग करते नजर आ रहे है, लेकिन वो कोई साधारण मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं बल्कि वो बर्फ के अंदर बिना कपड़ों के बैठे दिखाई दे रहे हैं।
वो कई अलग-अलग पोजीशन में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। विद्युत जामवाल ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरी राह अलग है… मैं आपके पार्टी से ज्यादा चिल मेहनत करता हूं।’ फैंस उनके इन तस्वीरों को देखकर अपने दांतों तले उंगलियां दबा रहे है। विद्युत जामवाल अपने इस मार्शल आर्ट की कला को अपनी अभिनीत फिल्मों में स्टंट के तौर पर दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें
उनकी ये तस्वीरें प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही हैं। उनके इस तस्वीरों को अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। विद्युत जामवाल आखिरी बार फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ में नजर आए। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी उपलब्ध है। ये फिल्म 2 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई है।





