Cinema

Vikram Vedha Trailer | ‘विक्रम वेधा’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार रोल में नजर आए ऋतिक रोशन-सैफ अली खान | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) दुनियाभर में 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर ‘विक्रम वेधा’ की स्टारकास्ट काफी उत्साहित हैं। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में ऋतिक-सैफ साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित हैं। ऋतिक-सैफ की ये मूवी साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है। साउथ फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में मेकर्स ने ‘विक्रम वेधा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज किया हैं। देखें ट्रेलर-