Movie Review

Brahmastra: Part One- Shiva Movie Review | शानदार वीएफएक्स और रोमांच से भरी है ‘ब्रह्मास्त्र’, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने किया इम्प्रेस | Navabharat (नवभारत)


ब्रह्मास्त्र मूवी पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

ब्रह्मास्त्र मूवी पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

निर्देशक अयान मुखर्जी की करीब 10 साल की मेहनत आज दर्शकों के बीच प्रस्तुत कर दी गई है. सिर्फ अयान बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करियर की सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानी जाने वाली ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ कहानी है…

फिल्म: ब्रह्मास्त्र

कास्ट: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, नागार्जुन अक्किनेनी, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय

निर्देशक: अयान मुखर्जी

रेटिंग्स: 4 स्टार्स 

कहानी: निर्देशक अयान मुखर्जी की करीब 10 साल की मेहनत आज दर्शकों के बीच प्रस्तुत कर दी गई है. सिर्फ अयान बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करियर की सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानी जाने वाली ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ कहानी है सभी अस्त्रों के प्रमुख अस्त्र ‘ब्रह्मास्त्र’ की जिस पर बुरी शक्तियों की नजर आई है. इस अस्त्र की सुरक्षा के लिए ब्रह्मांश समुदाय सदैव तत्पर है और अपने प्राण न्योछावर को भी तैयार है. इस कहानी में अग्निअस्त्र, नंदी अस्त्र और वानर अस्त्र समेत कई ऐसे अस्त्र मौजूद हैं जो मिलकर ‘ब्रह्मास्त्र’ की रक्षा में जुटे हुए हैं. रणबीर को अग्निअस्त्र का वरदान है और उनका जन्म एक विशेष मकसद से हुआ है. फिल्म में आलिया उनकी प्रेमिका के किरदार में हैं उनके भीतर की शक्तियों को जगाने में कारगार साबित होती हैं. शिवा की भूमिका में रणबीर अंत में ईशा (आलिया) और साथ ही ब्रह्मास्त्र को सुरक्षित रखने में काफी हद तक सफल होते हैं. लेकिन कहानी अभी बाकी है क्योंकि ‘ब्रह्मास्त्र’ को प्राप्त करने में जुटी बुरी शक्तियों का असली खेल अब शुरू होगा जो दिखेगा ‘पार्ट 2- देवा’ में.

अभिनय:फिल्म में रणबीर एक बार फिर अपनी अदाकारी से हमें खूब इम्प्रेस करते हैं. एक कलाकार के दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन रणबीर अपने हर भाव को बड़ी ही बारीकी से व्यक्त करते हैं और मानों वें इस फिल्म की जान हैं. फिल्म में आलिया अपने इमोशन्स को बखूभी दर्शाती हुई नजर आई. यहां उनका किरदार भी जबरदस्त और रोमांचक है. फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में हमें सरप्राइज करते नजर आते हैं. उनका किरदार भी बेहद आकर्षक और दिलचस्प है. ब्रह्मांश के गुरु के रूप में अमिताभ बच्चन अपने इंटेंस अंदाज में जचते दिखे. बात करें मौनी रॉय की तो इस फिल्म में उन्होंने यकीनन दिल जीत लिया. जूनून के नेगेटिव रोल में वो हमें न सिर्फ एंटरटेन करती हैं बल्कि अपने गंभीर डर का एहसास भी कराती हैं.

म्यूजिक: फिल्म का उमदा बैकग्राउंड म्यूजिक इसके दृश्यों में चार चांद लगाता है.चाहे वो कोई एक्शन सीन हो या ड्रामा, इसका संगीत बेहद आकर्षक है. फिल्म के तीन मुख्य गाने ‘केसरिया’, ‘देवा देवा’ और ‘डांस का भूत’ पहले ही इंटरनेट पर हिट साबित हो चुके हैं. फिल्म में ये इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाते नजर आते हैं. 

फाइनल टेक: अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी वर्ल्ड क्लास वीएफएक्स वाली फिल्म का निर्देशन करके यकीनन भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाया है क्योंकि बेहद कम ही फिल्मकार इस प्रकार का साहसी कदम उठाते नजर आते हैं. फिल्म के दृश्य, इसके कलाकारों के परफॉर्मेंस और साथ ही इसके किरदार, बेहद अनोखे, दिलचस्प और नयेपन से भरे हैं. यही चीजें इस फिल्म की खूबी भी है. फिल्म में कमियों की बात करें तो इसकी स्टोरी टेलिंग को और भी बनाया जा सकता था. फिल्म का क्लाइमेक्स काफी स्ट्रेच किया हुआ है जिसका असर इसके रन टाइम पर भी पड़ता है. फिल्म में रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री में वो बात नजर नहीं आती जिसकी हमें उम्मीद थी. बहरहाल, इसकी कहानी अस्त्रों पर प्रकाश डालती है जिसे बेहद उमदा तरीके से पेश किया गया है. अस्त्रों की दुनिया को समझने तथा कुछ नया और आकर्षक देखने के लिए इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरुर देखें और 3डी में देखी जाए तो इसका मजा दोगुना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published.