Cinema

Ranbir Kapoor at Lal Bagh Cha Raja | महाकाल मंदिर में विरोध का सामना करने के बाद लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे रणबीर कपूर, ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के लिए की प्रार्थना | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का जमकर प्रमोशन किया है। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। बहुप्रतीक्षित फिल्म आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। इससे पहले कल रणबीर कपूर ने अयान मुखर्जी के साथ लालबाग के राजा (Lalbagh Ke Raja) के दर्शन किए थे। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले रणबीर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे। उनके साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर और उनके दोस्त अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) भी मौजूद थे। इस मौके पर रणबीर पारंपरिक आउटफिट में लालबाग के राजा से मिलने पहुंचे। दोनों ने इस बार कुर्ता और पायजामा पहना हुआ था। विरल भयानी ने इस वीडियो को शेयर किया है। आप भी नजर डाले-

Leave a Reply

Your email address will not be published.