Cinema

Padmini Kolhapure | 40 साल पहले 16 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे ने अचानक किया था ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को Kiss, वायरल हुआ वीडियो | Navabharat (नवभारत)


Padmini Kolhapure

Photo – Prashant Sahu Twitter

मुंबई : ब्रिटेन (Britain) की महारानी (Queen) एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने गुरुवार, 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में अपनी आखिरी सांस ली। उनके मृत्यु के बाद अब ब्रिटेन के नए राजा उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स होंगे। वहीं अब सोशल मीडिया पर प्रिंस चार्ल्स से जुड़ा हुआ एक पुराना वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका कनेक्शन 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे से है। वीडियो में अभिनेत्री प्रिंस चार्ल्स को किस करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि प्रिंस चार्ल्स 80 के दशक में भारत दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को देखने का फैसला किया था और अचानक अपनी टीम की साथ राजकमल स्टूडियो पहुंच गए। उस वक्त राजकमल स्टूडियो में फिल्म ‘अहिस्ता-अहिस्ता’ की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य भूमिका में थीं। जब प्रिंस चार्ल्स सेट पर पहुंचे तो वहां उनकी आरती उतारकर उनका स्वागत किया गया था।   

यह भी पढ़ें

उसके बाद वो सभी से एक-एक कर मिले इस मुलाकात में जब वो अदाकारा से मिले तो पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स को फूलों की माला पहनाते हुए उन्हें किस की थी। और फिर खुशी होकर वहां से चली गई थी। इस मुलाकात के वक्त पद्मिनी कोल्हापुरे महज 16 साल की थी और प्रिंस चार्ल्स 33 वर्ष के थे। 40 साल पहले का वीडियो अब इस वक्त काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो को प्रशांत शाहू नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।