वीडियो में देखा जा सकता है, एक्ट्रेस एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के अंदर गा रही हैं. इस गाने को असल में सुनिधि चौहान ने गाया है.

शहनाज गिल (Photo Credit: social media)
highlights
- शहनाज गिल ने गाया इमोशनल गाना
- स्टूडियो से रिकॉर्ड किया गाना
- गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं
मुंबई:
सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. बिग बॉस में जाने के बाद से शहनाज गिल ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है. आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं है. वहीं दूसरी तरफ वो अपनी सिंगिंग को लेकर भी काफी मशहूर हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म अय्यारी का ले डूबे गाने का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है, एक्ट्रेस एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के अंदर गा रही हैं. इस गाने को असल में सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने गाया है, साथ ही मनोज मुंतशिर ने लिखा है और रोचक कोहली ने संगीत दिया है.
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर पांच सितारों के साथ कैप्शन में एक वीडियो शेयर किया है. सुनिधि चौहान गाना गाते हुए, वह बिना मेकअप के, एक काले और सफेद क्रॉप टॉप और पैंट पहने हुए दिखाई दे रही है. अब शहनाज का वीडियो है तो जाहिर सी बात है लोगों के कमेंट्स भी ताबड़तोड़ आएंगे. तो इस वीडियो पर कई शहनाज के फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है.एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, “इतनी सुखदायक आवाज.” अन्य ने कहा, “अद्भुत आवाज,” वहीं एक ने लिखा, “वास्तव में सुंदर.” वहीं एक शख्स ने शहनाज को सुनिधि का गाने के लिए धन्यवाद भी दिया, कहा, “इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. वहीं कुछ यूजर्स को गाना सुनते ही दिवंगत अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई. एक ने लिखा, “रूला दिया तुमने सना #sidnaaz (आपने मुझे रुलाया).” शहनाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के एक फैन ने यह भी लिखा, “आप हमेशा साबित करती हो कि सिडनाज हमेशा साथ है.
ये भी पढ़ें-Shehnaaz Gill ने Salman Khan को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
किसी का भाई किसी की जान में आएंगी नजर
शहनाज़ और सिद्धार्थ बिग बॉस 13 में के दौरान दोस्त बन गए, और शो के बाद उनके डेटिंग की अफवाह भी उड़ी थी. सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 जीता था, जबकि शहनाज फाइनलिस्ट में से एक थीं. सिद्धार्थ का पिछले साल 2 सितंबर को निधन हो गया था.शहनाज़ ने हाल ही में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म, किसी का भाई किसी की जान का टीज़र भी शेयर किया था. इसमें मुख्य अभिनेता सलमान खान को लंबे बाल में देखा गया है. बिग बॉस के बाद से ही शहनाज और सलमान का रिश्ते भी खूब सुर्खियों में रहता है. उन्हें हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में भी बात की है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े भी हैं. वहीं शहनाज के पास जॉन अब्राहम के साथ एक फिल्म भी है.
संबंधित लेख
First Published : 10 Sep 2022, 02:58:32 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





