Movie Review

Suriya 42 Motion Poster | साउथ सुपरस्टार सूर्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, जारी किया दमदार मोशन पोस्टर | Navabharat (नवभारत)


Suriya 42 Motion Poster

Suriya 42 Motion Poster

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार सूर्या (South’s superstar Suriya) आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। खास बात यह है कि अभिनेता की हर फिल्म का फैंस को इंतजार रहता है। ऐसे में सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या 42’ (Suriya 42) का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म ‘सूर्या 42’ का मोशन पोस्टर रिलीज होने के साथ ही फैंस अब फिल्म को लेकर उत्सुक हैं। सूर्या की फिल्म ‘जय भीम’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सूर्या के अभिनय को काफी सराहा गया था। फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। तो अब दर्शकों का ध्यान फिल्म ‘सूर्या 42’ पर आ गया है।

‘सूर्या 42’ का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज

सूर्या ने फिल्म ‘सूर्य 42’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए ‘सूर्या 42’ से जुड़ा एक टीजर भी शेयर किया है। ‘सूर्या 42’ का मोशन पोस्टर इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है। पोस्टर को शेयर करते हुए सूर्या ने कहा, ‘हम शूटिंग शुरू कर रहे हैं… गुड लक।’

यह भी पढ़ें

 

बता दें, फैंस सूर्या के मोशन पोस्टर पर लाइक और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। फिल्म ‘सूर्य 42’ की शूटिंग फिलहाल चल रही है और यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी। सूर्या ने ‘कदल निम्माधि’, ‘कृष्णा’, ‘श्री’, ‘काका काका’, ‘सिंघम’, ‘निनातु यारो’, ‘अंजान’, ‘कल्याणरमन’, ’24’, ‘जय भीम’, ‘सुरराय’ में भी अभिनय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.