
मुंबई : एक्टर (Actor) और फिल्म निर्देशक (Film Director) राजू खेर (Raju Kher) आज अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सब उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। राजू खेर के बड़े भाई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई दी। अनुपम खेर ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने भाई को बर्थडे विश किया है। हालांकि, वो उनसे मिलने भी जाएंगे, लेकिन उन्होंने वीडियो के जरिए अपने भाई तक शुभकमनाएं भेजी है।
अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करने के पीछे का कारण भी बताया है। अनुपम खेर ने वीडियो में कहा, ‘ओ मेरे प्यारे भाई राजू खेर आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें, अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करने का कारण बताते हुए कहा, ‘मैंने इस वीडियो को इसलिए बनाया है ताकि दुनिया को पता चल सकें कि तुम्हारे जैसा भाई भी आज कल की दुनिया में हैं। उन्होंने आगे कहा कि तुम भले ही मुझसे छोटे हो, लेकिन तुम मुझे बड़े भाई जैसा सपोर्ट करते हो।
यह भी पढ़ें
तुमने मेरी सक्सेस हो अपना सक्सेस बना रखा है। अनुपम खेर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की ढ़ेरों बधाई मेरे भाई राजू खेर!! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। प्रभु तुम्हें लम्बी और स्वस्थ आयु प्रधान करें! आप अब तक के सबसे अच्छे भाई हैं! यह वीडियो दुनिया को यह बताने के लिए है कि मैं अपने जीवन में आपको पाकर कितना खुशकिस्मत हूं। जीते रहो और ख़ुश रहो भाई!’ अनुपम खेर के इस वीडियो पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी राजू खेर को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे है। एक्ट्रेस महिमा चौधरी और फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने भी राजू खेर को बर्थडे विश किया है।





