Cinema

Sonu Sood | सोनू सूद की इस कोचिंग में शुरू हुई IAS परीक्षा की फ्री ऑनलाइन पढ़ाई, पढ़ें डिटेल्स | Navabharat (नवभारत)


Sonu Sood

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना काल से ही जरुरतमंद लोगों के मसीहा बनकर उभरे है। वो हमेशा लोगों के मदद के लिए तैयार रहते है। वहीं इस दिशा में सोनू सूद एक नए पहल की शुरुआत करने जा रहे है। जो छात्रों के लिए बहुत बड़ा मदद सबित होगा। अभिनेता अब आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी ऑनलाइन कोचिंग ‘संभवम’ की मदद से छात्रों को फ्री शिक्षा देंगे।

इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें सोनू सूद की तस्वीर छपी है और उसपर लिखा है कि IAS बन देश बना! सोनू सूद ने अपने ट्विट में लिखा, ‘चलो मिलकर एक नया भारत बनाते हैं l ‘संभवम 2022-23’ का शुभारंभ। आईएएस परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग पर विवरण’ अभिनेता ने अपने इस ट्विट में अपने फाउंडेशन को भी टैग किया है।

यह भी पढ़ें

आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अभिनेता द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी जान सकते है और इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। अभिनेता की ये पहल छात्रों को एक नए मार्ग पर ले जाएगी। सोनू सूद के इस पहल से उनके फैंस के साथ-साथ छात्र भी काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.