Cinema

OTTplay Awards 2022 | कार्तिक आर्यन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, रवीना टंडन और तापसी पन्नू ने भी इस ट्रॉफी को किया अपने नाम | Navabharat (नवभारत)


OTTplay Awards 2022

Photo – Instagram

मुंबई : ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज फिल्मों (Films) और वेब सीरीजों (Web Series) को दर्शक देखना बहुत पसंद करते है। इतना ही नहीं पिछले दो सालों से ओटीटी का काफी क्रेज भी बढ़ा है। ओटीटी पर रिलीज फिल्मों और वेब सीरीजों का लुफ्त दर्शक घर बैठकर उठाते है। जिसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इन बीते दो सालों में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई। इसी दिशा में बीते शनिवार को अखिल भारतीय ओटीटी पुरस्कारों का ऐलान हुआ है।

इस अवॉर्ड शो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 शो को गौहर खान और मनीष पॉल ने होस्ट किया। जहां बेस्ट ओटीटी स्टार्स को पुरस्कृत किया गया। इस शो के मंच पर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘धमाका’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन को वेब सीरीज ‘अरण्यक’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। जबकि एक्ट्रेस तापसी पन्नू को फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।  

यह भी पढ़ें

किसे कौन सा अवॉर्ड मिला –

  • ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स शो में वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को बेस्ट वेब सीरीज चुना गया
  • बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी सीरीज ‘फैमिली मैन 2’ 
  • बेस्ट सीरीज स्क्रीनप्ले – पुष्कर, गायत्री
  • बेस्ट डेब्यू – कुणाल कपूर ‘सीरीज’
  • बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल- जमील खान सीरीज ‘गुल्लक 3’
  • बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- किशोर सीरीज ‘She 2’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन मेल – परमब्रत चटर्जी सीरीज ‘अरण्यक’
  • बेस्ट डायलॉग्स – कनिका ढिल्लन फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ 
  • एक्सीलेंट इन रिएलिटी फिक्शन – मसाबा गुप्ता ‘मसाबा मसाबा’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन फीमेल- कोंकणा सेन शर्मा – सीरीज
  • ओटीटी प्ले रीडर्स च्वॉइस अवॉर्ड्स – बेस्ट सीरीज ‘विलांगु’ – प्रशांत पंडियाराज
  • बेस्ट डायरेक्टर – राम माधवानी, कपिल शर्मा, विनोद रावत ‘आर्य 2’
  • बेस्ट स्टोरी- चारू दत्ता सीरीज ‘अरण्यक’  
  • बेस्ट एक्टर मेल- ताहिर राज भसीन सीरीज ‘ये काली काली आंखें’

Leave a Reply

Your email address will not be published.