Movie Review

KRK | जेल से बाहर आते ही KRK ने किया ट्वीट, लिखा- मैं अपना बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं | Navabharat (नवभारत)


KRK

File Pic

मुंबई : एक्टर (Actor) और फिल्म क्रिटिक (Film Critic) केआरके (KRK) उर्फ कमाल आर खान (Kamal R Khan) को बीते बुधवार को साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा के बारे में विवादित ट्वीट करने के मामले में उन्हें एक अदालत ने जमानत दे दिया है। जिसके बाद अब वो एक बार फिर ट्विटर पर अपनी वापसी कर चुके है जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना पहला ट्वीट किया है। जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो अपने ट्वीट के जरिए किसी को हिदायत दे रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपना बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं।’ साथ ही उन्होंने रेड एंग्री इमोजी भी अपने ट्वीट में ऐड किया है। बता दें कि विवादित ट्वीट को लेकर केआरके को मलाड पुलिस ने 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं इस मामले में 7 सितंबर 2022 को कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि 6 सितंबर मंगलवार को अभिनेता को छेड़खानी मामले में भी जमानत मिली थी। केआरके के जेल से वापस आते ही एक बार फिर उनका तेवर देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.