Cinema

SIIMA 2022 Winner List | ‘पुष्पा’ का जलवा जारी, अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, विजय देवरकोंडा ने भी जीती ट्रॉफी | Navabharat (नवभारत)


SIIMA 2022 Winner List

Photo – Instagram

मुंबई : बेंगलुरु (Bangalore) में 10 सितंबर और 11 सितंबर को साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2022 (South Indian International Movie Awards 2022) का आयोजन किया गया है। जिसमें साउथ सेलिब्रिटीज (South Celebrities) का मेला लगा है। वहीं इस शो में बॉलीवुड के भी कई सितारें नजर आए इस अवॉर्ड्स नाइट्स में रणवीर सिंह भी दिखाई दिए। जहां सितारों को अवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं।

सिम्मा अवॉर्ड्स शो में भी साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का जलवा देखने को मिला है। जिसके लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं बालकृष्ण नंदमुरी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड्स शो में कई विजेता के नाम सामने आ चुके हैं। तो चलिए एक नजर डालते है कि किन-किन सितारों को कौन सा अवॉर्ड मिला।   

यह भी पढ़ें

  • बेस्ट फिल्म अवॉर्ड – पुष्पा 
  • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ 
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल – जगदीश प्रताप भंडारी ‘पुष्पा’
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल – वरलक्ष्मी सरतकुमार ‘पुष्पा’
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – देवी श्री प्रसाद ‘पुष्पा’
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड फॉर प्रोडक्शन डिजाइनर – रामाकृष्णा और मोनिका ‘पुष्पा’
  • बेस्ट लिरिक राइटर – चंद्र बोस, ‘श्रीवल्ली’, ‘पुष्पा’
  • बेस्ट एक्ट्रेस – पूजा हेगड़े ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’
  • बेस्ट एक्टर लीडिंग अवॉर्ड – दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार ‘युवरत्ना’
  • बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग अवॉर्ड – आशिका रंगानाथ ‘माधगजा’ 
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – कीर्ति शेट्टी ‘उप्पेना’
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – बुचिबाबू सना ‘उप्पेना’
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर – पंजा वैशनव तेज
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल – प्रमोद ‘रत्नन प्रपंच’
  • मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर – श्रीलीला
  • यूथ आइकन – पूजा हेगड़े
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर – नागाभूषण एन एस ‘इक्कट’
  • यूथ आइकन – विजय देवरकोंडा
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफर – सुधाकर राज ‘रॉबर्ट’
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफर – सी राम प्रसाद ‘अखंडा’
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – अर्जुन जान्या ‘रॉबर्ट’
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर – चैत्र अचार ‘गरुड़ गमन वृषभ वाहन’
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर – राम मिरियाला ‘चिट्ठी, जाथी रत्नालु’

अवॉर्ड्स नाइट्स में सभी स्टार्स सिम्मा अवॉर्ड्स शो के मंच पर अपना जलवा दिखाते नजर आते। वहीं अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘धन्यवाद SIIMA 2022! लोगों द्वारा एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को धन्य। यह बहुत दुर्लभ है कि इसे एक बार प्राप्त करना अपने आप में एक सपना है और जब यह दो बार होता है तो मैं वास्तव में बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। कृतज्ञता’ सभी सितारें बहुत खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.