Cinema

Sushant Singh’s sister Meetu On Brahmastra | सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू का ‘ब्रह्मास्त्र’ पर कटाक्ष, बोलीं- ‘बॉलीवुड को बर्बाद कर…’ | Navabharat (नवभारत)


सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू का ‘ब्रह्मास्त्र’ पर कटाक्ष, बोलीं- ‘बॉलीवुड को बर्बाद कर…’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को निधन हुए 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वह आज भी सुशांत के परिवार, दोस्तों और उनके फैंस की यादों में जिंदा हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग करते नजर आ रहे हैं। सुशांत की मौत के लिए उनके परिवार और फैंस ने बॉलीवुड में भेदभाव और भाई-भतीजावाद को जिम्मेदार ठहराया था। अब कई दिनों के बाद सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह (Mitu Singh) एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में लोगों की आलोचना की है। 

बॉलीवुड से किसी का नाम लिए बिना सुशांत की एक फोटो शेयर करते हुए मीतू सिंह ने लिखा, ‘सुशांत का ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड इंडस्ट्री को तबाह करने के लिए काफी है।’ मीतू ने आगे लिखा, ‘हम ऐसे लोगों को नैतिक मूल्यों से भरपूर अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं? ड्रामा के जरिए लोगों का दिल जीतने की उनकी कोशिश बेकार गई है। गुणवत्ता और नैतिक मूल्य ही ऐसी चीजें हैं जो प्रशंसा और सम्मान अर्जित कर सकती हैं।’

यह भी पढ़ें

 

मीतू सिंह से कुछ दिन पहले फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी। विवेक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘सुशांत सिंह राजपूत की याद आ रही है। मैं उसी जगह पर हूं जहां हमने कई शामें साथ बिताई थीं। यहां हम जीवन और कई अन्य विषयों के बारे में बात करते थे। हम बात करते थे शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ की। बॉलीवुड में मध्यम वर्ग और छोटे शहर के लोगों के संघर्षों पर भी चर्चा करते थे।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published.