Cinema

हेयरड्रेसर के निधन से टूटा अक्षय कुमार का दिल, बोले- ‘मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मिलानो’


मुंबई. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के हेयरड्रेसर मिलन जाधव के निधन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने हेयरड्रेसर मिलन जाधव के निधन पर दुख जताया है. साथ ही अपने 15 साल के काम के अनुभव को साझा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर हेयरड्रेसर मिलन जाधव के साथ तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मिलन अक्षय कुमार के बाल ठीक करते नजर आ रहे हैं.

इस फोटो को पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि अपने फंकी हेयरस्टाइल्स और स्माइल के कारण तुम भीड़ में अलग नजर आते थे. तुमने हमेशा इस बात का ख्याल रखा कि मेरा एक भी बाल बेतरतीब ना हो. अक्षय ने आगे लिखा कि मिलन जाधव 15 सालों से ज्यादा वक्त तक मेरे हेयरड्रेसर रहे. मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा तुम हमारे साथ नहीं हो.

15 सालों तक किया साथ काम

मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मिलानो. ओम शांति…. अक्षय के इस पोस्ट पर अभिनेता अनुपम खैर ने भी कमेंट किया है. अनुपम खैर ने लिखा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाली खबर है. मिलन एक शानदार व्यक्ति थे. मिलन के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना. इसके साथ ही अक्षय के फैन्स भी इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं.

akshay kumar hair dresser milan jadhav died, akshay kumar jairdress milan jadhav, milan jadhav died, akshay kumar got emotional over the death of hair dresser milan jadhav, akshay kumar, akshay kumar movies, akshay kumar movies, akshay kumar net worth, akshay kumar son, akshay kumar new movie, akshay kumar father, akshay kumar twitter,

अक्षय ने लिखा कि मिलन जाधव 15 सालों से ज्यादा वक्त तक मेरे हेयरड्रेसर रहे.

अक्षय के लिए ठीक नहीं रहा यह साल
वहीं अक्षय कुमार के लिए यह साल ज्यादा अच्छा नहीं रहा. अक्षय कुमार की पिछली 3 फिल्में बुरी तरह पिटी हैं. अक्षय कुमार की पिछले तीन फिल्में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरीं हैं. पृथ्वीराज फिल्म के बाद अक्षय कुमार को भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा था. हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली ओटीटी पर रिलीज हुई है.

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता लीड रोल की भूमिका में हैं. वहीं अक्षय की रामसेतू फिल्म भी काफी चर्चा में है. इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय एक बार फिर सिनेमा में जोरदार कमाई की उम्मीद लगा रहे हैं. अभी तक इस फिल्म की तारीख घोषित नहीं की गई है.

Tags: Akshay kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published.