बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का पिछले साल एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनकी चाल सभी को अजीब लगी थी. देखते ही देखते मलाइका का यह वीडियो वायरल (Malaika Arora Viral Walk Video) होने लगा. कई ने उनकी नकल उतारी तो कई ने उनकी चाल को ‘डक वॉक’ का नाम दे दिया. सोशल मीडिया पर आज भी मलाइका का यह वीडियो छाया रहता है. अब हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 के दौरान एक्टर और होस्ट मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने भी मलाइका अरोड़ा की ‘डक वॉक’ की नकल उतारी. जिसे देखने के बाद वरुण धवन, विद्या बालन, परिणीति चोपड़ा और अन्य स्टार्स और दर्शकों के साथ खुद मलाइका की भी हंसी छूट गई.
Filmfare के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मनीष पॉल का यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह मलाइका अरोड़ा से हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं. मनीष मलाइका से पूछते हैं- ‘आपने कभी गोल्फ खेला है?’ जवाब में मलाइका कहती हैं- ‘नहीं.’ इस पर मनीष मजाक करते हुए कहते हैं- ‘गोल्फ कोर्ट्स आपके उन पर चलने का इंतजार कर रहे हैं.’ ये कहते ही वह मलाइका की चाल की नकल उतारने लगते हैं.
इस पर मलाइका कहती हैं- ‘फिर से दिखाइये.’ अभिनेत्री की बात सुनकर मनीष ने कहा- ‘जब भी आप पिलाटे के लिए जाती हैं, हम वेन्यू के बाहर खड़े होते हैं. (ये कहते ही वह फिर से मलाइका की चाल की नकल उतारते हैं.) कुत्ते बहुत खुश होते हैं, जब आप उनके साथ वॉक करती हैं. क्या हमारे फंगस लगा है, जो आप हमारे साथ वॉक नहीं कर सकतीं.’ ये सुनते ही ठहाके गूंजने लगते हैं.
पिछले साल मलाइका जब अपने डॉग केस्पर के साथ वॉक पर निकली थीं, उनकी चाल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. नेटिजंस ने मलाइका को उनकी वॉक को लेकर उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया और जमकर उन्हें ट्रोल भी किया. इसके कुछ समय बाद जब वह द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं, गीता कपूर ने भी उनकी चाल की नकल उतारी. जिसे देखते ही हर किसी की हंसी छूट गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Malaika arora, Maniesh Paul
FIRST PUBLISHED : September 12, 2022, 17:04 IST





