Cinema

पाकिस्तानी बॉलर नसीम शाह ने कहा था- ‘कौन हैं उर्वशी रौतेला?’ अब एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब


पाकिस्तानी बॉलर नसीम शाह का नाम बीते दिनों से उर्वशी रौतेला से जोड़ा जा रहा है. बीते दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है जिसमें नसीम शाह उर्वशी रौतेला की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं. उर्वशी ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले के कुछ वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे. इन वीडियो में से एक वीडियो में नसीम शाह भी नजर आए थे.

इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों क नाम साथ जोड़ दिया. इसको लेकर जब नसीम शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता. मैं नहीं जानता कि उर्वशी रौतेला कौन हैं. फिलहाल में अपने गेम पर फोकर कर रहा हूं. मुझे इन सब से कोई मतलब नहीं है. वहीं उर्वशी रौतेला का भी इसको लेकर बयान आ गया है.

उर्वशी रौतेला ने कहा कि मेरी टीम ने फैन्स के साथ करीब 11-12 वीडियो शेयर किए थे. वीडियो में कौन-कौन आ रहा इस बारे में भी कोई ध्यान नहीं दिया गया. इसको लेकर उर्वशी ने मीडिया से कहा कि इसको लेकर अफवाहें ना फैलाएं.

भारत-पाकिस्तान मैच का है वाकया
बता दें कि यह वाकया भारत-पाकिस्तान मुकाबले का है. मैच देखने उर्वशी रौतेला भी पहुंची थी. उर्वशी ने मैच के बाद फैन्स के साथ कई वीडियो शेयर किए थे. एक वीडियो में पाकिस्तानी बॉलर नसीम शाह भी उनकी तरफ देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स की जैसे ही नजर पड़ी तो दोनों को एक साथ जोड़कर देखने की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि अब दोनों ने इसको लेकर साफ कर दिया है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

ऋषभ पंत से विवादों के बाद लगातार चर्चा में उर्वशी
बता दें कि उर्वशी रौतेला लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते दिनों ऋषभ पंत को लेकर दिए अपने एक बयान को लेकर उर्वशी चर्चा में बनी रही थीं. दरअसल उर्वशी रौतेला ने बीते दिनों कहा था कि ऋषभ पंत ने उन्हें कई फोन लगाए और मिलने को कहा, लेकिन वाराणसी में शूटिंग के चलते उन्होंने फोन नहीं उठा पाया.

उर्वशी के इस बयान के बाद ऋषभ पंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. पंत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर उर्वशी के बयान का जवाब देते हुए कहा था कि यह फनी है, कि लोग कैसे पॉपुलेरिटी के लिए झूठ बोलते हैं. वहीं उर्वशी ने भी पंत के बयान का जवाब देते हुए कहा था, ‘छोटू भइया (ऋषभ पंत) को क्रिकेट खेलना चाहिए ना कि अपना ध्यान कहीं और भटकाना चाहिए’.

Tags: Naseem Shah, Urvashi Rautela

Leave a Reply