Richa Chadha Ali Fazal Wedding: बॉलीवुड के चर्चित कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की शादी का इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर ये कपल कब, कहां और कैसे शादी के बंधन में बंधेगा. तो आपको बता दें कि, ऋचा और अली जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उनकी शादी इसी महीने हो रही है. खास बात ये है कि इनकी शादी का जश्न दिल्ली-मुंबई दोनों जगह होगा. यह जोड़ा 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा और 7 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @therichachadha)





