बॉलीवुड के क्यूट कपल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) की शानदार केमिस्ट्री हर किसी को बेहद पसंद है. बता दें कि बीते 7 सितंबर को मीरा राजपूत ने अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. ऐसे में उनके जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए उनके लविंग पति शाहिद कपूर ने एक शानदार पार्टी की मेजबानी की, जिसमें उनके परिवार के लोगों से लेकर फ्रेंड्स और कई बॉलीवुड के नामचीन सितारे भी शामिल हुए. इस पार्टी से शाहिद का एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने अजीज दोस्तों के संग डांस करते हुए दिख रहे हैं.
वीडियो में शाहिद कपूर अपने डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते दिख रहे हैं. उनके साथ उनके भाई एक्टर ईशान खट्टर भी अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म शोले का सुपरहिट गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ बज रह रहा है, जिसमें दोनों को थिरकते देखा जा सकता. इसके अलावा वीडियो में कुणाल खेमू भी ईशान संग एक ही ट्रैक पर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं.
फैंस के साथ सितारों को भी पसंद आया वीडियो
इस वीडियो को शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, “पार्टी”. शाहिद के मस्ती भरे अंदाज को देखकर उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं. फैंस उनके वीडियो को लाइक करते हुए लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “मैं इस ग्रुप में रहना चाहता हूं.” कुछ ने इस पार्टी को ‘बेस्ट पार्टी’ बताया. फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारे भी शाहिद के डांस मूव्स के फैन होते हुए दिख रहे हैं. एक्टर ऋतिक रोशन ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘फेव सॉन्ग… हाहा.’
लिखा था खास नोट
इससे पहले मीरा के जन्मदिन पर शाहिद ने बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन विश किया था. उन्होंने मीरा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय लवर. हम जीवन के उतार-चढ़ाव में एक साथ डांस करें. चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक के साथ हाथ में हाथ डाले.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 12, 2022, 15:06 IST





