Cinema

Shilpa Shetty Video: शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर कर किया मजेदार सवाल, फैंस बोले-‘असली मोटिवेशनल पर्सन’


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आजकल भले ही चोटिल होने के बाद घर पर आराम फरमा रही हैं. लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह हर दिन अपने एक्टिविटी को लेकर लगातार पोस्ट कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने एक बार फिर से अपना एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह व्हील चेयर पर बैठे-बैठे बॉडी स्ट्रेच और एक्साइज-योग करती दिख रही हैं. उनका यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखने के बाद फैंस उन्हें असली मोटिवेशनल पर्सन कहकर बुला रहे हैं.

वीडियो में शिल्पा रेड टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर में दिख रही हैं. वह सुबह-सुबह बेहद खुश और कूल नजर आ रही हैं. वह अपने इस खास वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए बेहद अहम और लंबा पोस्ट लिखा है. जिसकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं.

लिखा शानदार कैप्शन
शिल्पा वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या समस्या वास्तव में समस्या है या समस्या के प्रति हमारा दृष्टिकोण वास्तविक समस्या है?’ . इसके आगे उन्होंने विस्तार से बताते हुए लिखा, ‘इस विचार ने मुझे आज सुबह सोचने पर मजबूर कर दिया … एक चोट मुझे अपनी दिनचर्या का आनंद लेने से क्यों रोके? इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं इसे अपनी चोट को अपनी ताकत बना लूंगी. आज के योग सेशन में बहुत ही सरल और आसान आसन शामिल है- तिर्यका ताड़ासन और गोमुखासन (काउ फेस पोज)’ . इन दोनों की आसनों के बार में उन्होंने काफी डिटेल्स से बताया है. पोस्ट के आखिरी में उन्होंने लिखा, अपने स्ट्रेच और फ्लेक्स को सोमवार की सुबह तक सीमित न रखें. सुनिश्चित करें कि ये मूल बातें भी आपकी दिनचर्या का हिस्सा हैं.’

इससे पहले वायरल हुआ था यह वीडियो
इससे पहले भी शिल्पा ने कुर्सी पर बैठे-बैठे कुछ योग आसन करते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ’10 दिनों के आराम के बाद, मुझे एहसास हुआ कि खिंचाव न करने के लिए कोई कारण पर्याप्त नहीं है. इसलिए, भले ही चोट के लिए मुझे कुछ हफ्तों के लिए आराम करना पड़े, निष्क्रियता आपको कठोर बना सकती है. इसलिए मैंने पर्वतासन की दिनचर्या का अभ्यास करने का फैसला किया, इसके बाद उत्थिता पार्श्वकोणासन का अभ्यास किया, और भारद्वाजसन के साथ समाप्त हुआ.’

इन प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम
आपको बता दें कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी घायल हो गई थीं. इन दिनों वह ‘सुखी’ फिल्म और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ पर काम कर रही हैं हालांकि चोट लगने की वजह से घर पर हैं.

Tags: Bollywood news, Entertainment news., Shilpa shetty

Leave a Reply

Your email address will not be published.