Movie Review

Brahmastra Box Office Collection | रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, तीन दिन में तोड़ा डाला 100 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड | Navabharat (नवभारत)


File Pic

File Pic

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। ये फिल्म दिनों-दिन अपने बिजनेस के आंकड़ों को बढ़ा रही हैं। इतना ही नहीं फिल्म का हर शो भी हाउसफुल चल रहा है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इन तीन दिनों में ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के आकड़ों को पार कर ली है।

इसके बढ़ते आंकडें को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म को पहले वीकेंड का खास फायदा देखने को मिला है। वैसे तो इस फिल्म की ओपनिंग भी काफी शानदार रही है। फिल्म ने पहले दिन 37 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 42 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 45 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें

फिल्म ने तीन दिनों में कुल मिलाकर लगभग 125 करोड़ रुपये कमाए। गौरतलब है कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी अपने मुख्य किरदार में है। इस फिल्म में मौनी रॉय एक निगेटिव रोल में हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.