Movie Review

Alia Bhatt On Brahmastra | ‘ब्रह्मास्त्र’ को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, पोस्ट जारी कर दर्शकों कहा शुक्रिया | Navabharat (नवभारत)


‘ब्रह्मास्त्र’ को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, पोस्ट जारी कर दर्शकों कहा शुक्रिया

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) रिलीज से बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अभिनेताओं के प्रदर्शन और कथानक के साथ-साथ फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स को दर्शकों की सराहना हो रही है। कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। आलिया और रणबीर की जोड़ी के साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। । इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 

इसी बीच आलिया ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। आलिया ने अयान मुखर्जी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें लिखा है, हम उन सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं, जो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने सिनेमाघरों में गए थे। हम अगले कुछ दिनों का इंतजार कर रहे हैं।’ इसके साथ ही आलिया ने एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में लिखा है कि ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की है। आलिया ने इसके लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है।

यह भी पढ़ें

क्या ब्रह्मास्त्र 100 करोड़ क्लब में शामिल होगा?

फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। कहा यह भी जा रहा है कि इस फिल्म की वीकेंड कमाई में इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.