Movie Review

Gaya Gaya Gaya Song Out | फिल्म ‘चुप’ का पहला सॉन्ग ‘गया गया गया’ हुआ रिलीज, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ (Chup: Revenge of the Artist) का पहला गाना ‘गया गया गया’ (Gaya Gaya Gaya) आज रिलीज हो चुका है। आर बाल्की की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी अपने अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के पहले गाने में दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी की लव केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को रूपाली मोघे और शाश्वत सिंह ने गाया है। स्वानंद किरकिरे ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। ये गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम कर रहा है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। वो इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। ये फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.