
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) के बेटे युग देवगन (Yug Devgan) का आज 12वां जन्मदिन है। युग देवगन का जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ था। आज इस खास मौके पर कपल ने खास अंदाज में अपने बेटे को बर्थडे विश किया है। एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर किया है।
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा आपके साथ ‘बढ़ना’ है और, पिता-पुत्र के सभी कामों को करते हुए हम एक दिन में पैक करते हैं। शो देखना, साथ में एक्सरसाइज करना, गपशप करना, टहलना। जन्मदिन मुबारक हो युग!’
यह भी पढ़ें
वहीं एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सभी खुशियों के समय की जितनी हो सके उतनी तस्वीरें क्लिक करें…. क्योंकि….. आपको निश्चित रूप से जन्मदिन की पोस्ट के लिए उनकी आवश्यकता है;) मेरे दिल की मुस्कान के लिए जन्मदिन मुबारक हो.. आपकी मुस्कान में हमेशा इतना उल्लास हो!’
अब उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी युग देवगन को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं और साथ ही पोस्ट पर अपना प्यार भी भेज रहे हैं। बता दें कि साल 1999 में काजोल और अजय देवगन शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को एक बेटा युग देवगन और बेटी न्यासा देवगन हैं। अगर हम बात करें अजय देवगन के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके प्रोजेक्ट्स लिस्ट में फिल्म ‘भोला’, ‘सर्कस’ और ‘दृश्यम 2’ शामिल है।





