मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों खूब चर्चा में है. पिछले 4 दिनों से फिल्म लगातार अच्छा व्यापार कर रही है. ब्रह्मास्त्र के अस्त्रों की भी चारों तरफ चर्चा चल रही है. ऐसे में मुंबई पुलिस ने भी ब्रह्मास्त्र के अस्त्रों का सहारा लोगों को जागरुक करने के लिए लिया है. मुंबई पुलिस ने वानर अस्त्र और नंदी अस्त्र का प्रयोग करते हुए ट्रैफिक के नियम तोड़ने की चेतावनी जारी की है.
बता दें कि बीते शुक्रवार को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र फिल्म लगातार अच्छा व्यापार कर रही है. फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब मुंबई पुलिस द्वारा फिल्मों के अस्त्र इस्तेमाल करने को लेकर आलिया भट्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
ट्रैफिक नियमों के लिए लोगों को जागरुक कर रही पुलिस
बॉलीवुड फिल्मों और मुंबई पुलिस का पुराना रिश्ता रहा है. बॉलीवुड में कई फिल्में पुलिस पर भी बनाई गईं हैं. वहीं मुंबई पुलिस भी फिल्मों और उनके डायलॉग के जरिए लोगों को जागरुक करती रही है. अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. जहां मुंबई पुलिस ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के अस्त्रों का इस्तमाल लोगों को ट्रैफिक के नियमों को लेकर जागरुक करने के लिए किया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में ब्रह्मास्त्र के वानर अस्त्र और नंदी अस्त्र की फोटो लगाई गई है. साथ ही इसमें कैप्शन लिखा गया कि भले ही आपके पास वानर अस्त्र हो तब भी आप ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की गलती नहीं करें. साथ ही कहा कि भले ही आपके पास नंदी अस्त्र हो, लेकिन ओवर स्पीड में वाहन ने चलाएं. मुंबई पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से लिखा कि रफ्तार और जुनून आपके ब्रह्मांड को खतरे में डाल सकते हैं. इसलिए सुरक्षित ड्राइविंग हमेशा के लिए सबसे अच्छी है.
मुंबई पुलिस ने लिखा कि भले ही आपके पास नंदी अस्त्र हो, लेकिन ओवर स्पीड में वाहन ने चलाएं.
आलिया भट्ट ने दिया मजेदार रिएक्शन
वहीं ब्रह्मास्त्र फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी मुंबई पुलिस के इस नवाचार पर कमेंट किया है. आलिया भट्ट ने मुंबई पुलिस के इन पोस्टर्स को लेकर कहा ‘मजेदार’. आलिया ने मुंबई पुलिस की इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है. साथ ही मुंबई पुलिस की क्रिएटिविटी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aalia bhatt, Brahmastra movie, Mumbai police
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 20:44 IST





