नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. अनुष्का पूरे 3 साल बाद कमबैक कर रही हैं. बिजी शेड्यूल के बीच वह पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अपनी बेटी वामिका (Vamika) को लेकर प्ले पार्क पहुंचे लेकिन मामला उल्टा पड़ गया. उन्होंने पार्क में खुद जमकर मस्ती की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पार्क की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह पोल पर मस्तीभरा पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- ‘प्ले पार्क में मेरा दिन बहुत अच्छा रहा. मैं अपनी बेटी को लेकर वहां गई थी.’ हालांकि फोटो में उनकी बेटी वामिका नजर नहीं आई.
अनुष्का के फैंस ने इस फोटो पर मजेदार रिएक्शन दिए. एक यूजर ने फोटो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे स्कूल के मोजे चोरी कर लिए.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पार्क में अनुष्का ने वामिका से ज्यादा एंजॉय किया.’
अनुष्का और विराट ने 2017 में शादी की थी. हाल ही में जब विराट कोहली ने अपना 71वां शतक जड़ा तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उनकी इस खास उपलब्धि पर इमोशनल नोट लिखा थी.
(फोटो साभारः Instagram @anushkasharma)
अनुष्का ने विराट के रिकॉर्ड शतक पर मैच से विराट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी भी चीज में और हर चीज में हमेशा तुम्हारे साथ.’ विराट ने अपनी सेंचुरी को पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को समर्पित किया था.
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के साथ भी कुछ फोटोज को शेयर किए हैं. फोटो में दोनों को ठंड में साथ बैठ कॉफी का मजा लेते देखा जा सकता है. अनुष्का इन दिनों यूके में हैं और उन्होंने वहीं से अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं. चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग यूके में चल रही है. इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने वाली हैं. यह फिल्म फरवरी 2023 में रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anushka sharma, Vamika, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 12:10 IST





