
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) की आगामी वेब सीरीज ‘हश हश’ (Hush Hush) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में कोई एक्टर नहीं है सिर्फ एक्ट्रेस ही हैं। जिसमें जूही चावला के अलावा आयशा जुल्का, सोहा अली खान, शाहाना गोस्वामी, विभा छिब्बर, कृतिका कामरा और करिश्मा तन्ना भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये वेब सीरीज मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी हुई है। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 22 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में कुल 7 एपिसोड होंगे। इस सीरीज का निर्माण विक्रम मल्होत्रा के अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। ये ट्रेलर अमेजन प्राइम वीडियो के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फैंस को इस सीरीज का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है।





