Cinema

Sonu Sood ने लॉन्च की फ्री IAS कोचिंग


सोनू सूद (Sonu Sood) ने 2022-2023 के लिए IAS उम्मीदवारों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू की है.

News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 13 Sep 2022, 10:19:04 AM

Sonu Sood

Sonu Sood (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

सोनू सूद (Sonu Sood) को भला कौन नहीं जानता है. वो एक जाना माना चेहरा हैं. एक्टर अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं. एक फिर से उन्होंने लोगों की मदद करने की ठानी है. एक्टर ने देश के युवाओं के लिए फ्री आईएएस कोचिंग शुरू की है, इस खबर के आने के बाद हर किसी के दिल में एक्टर के लिए और भी इज्जत बढ़ गई है. दरअसल, एक्टर ने 2022-2023 के लिए IAS उम्मीदवारों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू की है. सोनू सूद आईएएस उम्मीदवारों की मदद के लिए आगे आए हैं और उम्मीदवारों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग प्रोवाइड कर रहे हैं.

सूद (Sonu Sood) ने डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (DIYA) के साथ मिलकर ‘संभवम 2022-23’ लॉन्च किया है सूद चैरिटी फाउंडेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, ‘संभवम के तहत चयनित छात्रों को मेंटरशिप सपोर्ट और समग्र व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ भारत में शीर्ष सिविल सेवा संस्थानों में मुफ्त ऑनलाइन आईएएस कोचिंग मिलती है, संभव 2022-23 के तहत DIYA के साथ सूद चैरिटी फाउंडेशन उन चयनितों को IAS परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेगा, जिन्हें पात्रता के चयन के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.’ इस खबर सभी युवा काफी खुश हैं. 

तो चलिए जानते हैं फ्री आईएएस कोचिंग: संभवम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? 

1. सूद चैरिटी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट soodcharityfoundation.org पर जाएं
2. होमपेज पर, ‘अभियान’ टैब के तहत, संभावनाम 2022-23 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
3. ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें और फॉर्म भरें
4. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें
5. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें.

उम्मीदवारों को रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा.  सूद चैरिटी फाउंडेशन द्वारा मुफ्त आईएएस कोचिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2022 है. एक बार इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना आवेदन जमा कर दिया है, तो फाउंडेशन संभवम कार्यक्रम के लिए उनके चयन के संबंध में उनसे संपर्क करेगा.






संबंधित लेख

First Published : 13 Sep 2022, 10:17:16 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.