Movie Review

SS Rajamouli | महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली बना रहे हैं फिल्म, होगी एक्शन-एडवेंचर से भरपूर | Navabharat (नवभारत)


SS Rajamouli

Photo – Instagram

मुंबई : फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) को देखने के बाद प्रशंसकों को एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के अगले प्रोजेक्ट्स का बड़ी बेसब्री से इंतजार था कि वहीं हाल ही में एसएस राजामौली ने अपने अगले फिल्म को लेकर खुलासा किया है कि उनकी अगली फिल्म साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ पैन इंडिया लेवल की होगी। इतना ही नहीं एसएस राजामौली ने फिल्म के जॉनर के बारे में भी बताया है। हालांकि, ये काफी पहले ही राजामौली ने बताया था कि वो अपनी अगली फिल्म महेश बाबू के साथ करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया था कि इसकी शूटिंग फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद साल 2022 में ही शुरू होगी। हाल ही में एसएस राजामौली अमेरिका के एक फिल्म फेस्टिवल में दिखे थे। जहां उनकी फिल्में भी दिखाई गई। उसी वक्त उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के जॉनर से पर्दा उठाया। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अगली फिल्म एक ग्लोबट्रोटिंग एक्शन एडवेंचर होगी। उनके इस खबर को सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे है।

यह भी पढ़ें

बता दें कि एसएस राजामौली की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ है। जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर अपने अहम भूमिका में नजर आए। इनके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आलिया भट्ट भी थे। ये फिल्म प्रशंसकों को बेहद पसंद आई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.