Cinema

Happy Birthday Ayushmann Khurrana | आयुष्मान खुराना आज सेलिब्रेट कर रहे है अपना 38वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें | Navabharat (नवभारत)


Happy Birthday Ayushmann Khurrana

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता (Actor) आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) उर्फ निशांत खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में पी. खुराना और पूनम के घर में हुआ था। पी. खुराना एक ज्योतिषी और ज्योतिष विषय पर एक लेखक हैं, जबकि उनकी मां पूनम एक गृहिणी हैं। निशांत खुराना जब तीन साल के थे तब उनके माता-पिता ने उनका नाम आयुष्मान खुराना रख दिया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपना मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ एक गायक और टेलीविजन होस्ट भी हैं। वो पांच साल तक थिएटर किए। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में शिमला के गेयटी थिएटर में कई नाटक किए। वह डीएवी कॉलेज के ‘आगाज़’ और ‘मंचतंत्र’ के संस्थापक सदस्य भी थे। आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी एक एक्टर हैं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप हैं। अभिनेता अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। जिसके लिए वो कई पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें

जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। इसके साथ ही वो फोर्ब्स इंडिया की 2013 और 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची की लिस्ट में भी नजर आए। आयुष्मान खुराना ने साल 2004 में रियलिटी टेलीविजन शो एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीतकर एंकरिंग करियर में कदम रखा। बाद में वो साल 2012 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘विकी डोनर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए सफल किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

उसके बाद अभिनेता कई फिल्मों में नजर आए जिसमें कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘बरेली की बर्फी’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बधाई हो’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बाला’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘अंधाधुन’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्में शामिल है। आयुष्मान खुराना आखिरी बार फिल्म ‘अनेक’ में नजर आए जो साल 2022 में रिलीज हुई है। आयुष्मान खुराना  फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ अपनी कई फिल्मों में गाना भी गा चुके हैं। उनका गीत ‘पानी दा रंग’ हैं। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। बता दें कि आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.