Cinema

ऋतिक की रूमर्ड GF सबा आजाद ने बताया क्यों बदला अपना नाम? जानिए किसके सरनेम को अपना कर बनाई है पहचान


बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) आजकल बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को डेट करने को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. अक्सर सबा को ऋतिक के साथ टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है. हालांकि इस बार सबा के खबरों में आने की वजह कुछ और ही है. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सबा आजाद ने अपना नाम सबा सिंह ग्रेवाल से बदलकर सबा आजाद करने की वजह का खुलासा किया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की बातचीत में, सबा ने खुलासा किया कि ‘आजाद’ उसकी नानी का उपनाम है और उनके बाद सबा ने ‘आजाद’ को अपने नाम में जोड़ लिया.

नानी के सरनेम को अपनाया
रिपोर्ट के अनुसार सबा ने कहा, ‘मेरे पासपोर्ट पर नाम सबा ग्रेवाल है . मेरे पिता सिख मूल के हैं और मेरी मां मुस्लिम हैं, लेकिन न तो धर्म का पालन किया और न ही मुझ पर अपनी राय थोपी. वे लोग इन बातों में कम ही विश्वास करते थे. आजाद मेरी नानी का सरनेम नाम था. मुझे इसकी साउंड और इसका अर्थ पसंद आया. इसमें स्वतंत्रता की चाह और मानवीय प्रवृत्ति है. इसलिए मैंने इसे अपने स्टेज के नाम के रूप में अपनाया’.

 निर्देशक बनना चाहती हैं सबा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबा आजाद एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ वह एक सिंगर भी हैं. उसका अपना एक बैंड है. इसके अलावा, सबा के पास बेंगलुरु में एक रेस्तरां और बार भी है. हालांकि इंटरव्यू में सबा ने खुलासा किया कि वह निर्देशक बनना चाहती हैं. अब देखना है कि उनका सपना कब पूरा होता है.

 ‘रॉकेट बॉयज़ 2’ में  आएंगी नजर
बता दें कि सबा ‘दिल कबड्डी’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘फील लाइक इश्क’ से लेकर और बहुत सारी फिल्मों में अभिनय किया है. उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज़ ‘रॉकेट बॉयज़’ में देखा गया था. इस सीरीज में उन्होंने परवाना ईरानी की भूमिका निभाई थी. इस शो में उन्होंने जिम सर्भ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था. सबा आने वाले दिनों में ‘रॉकेट बॉयज़ 2’ में भी दिखाई देंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published.