बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपनी फिल्मों के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर समसामयिकी मुद्दों पर अपनी बेबाकी के साथ बात रखने के लिए जानी जाती हैं. इन्हीं सब के बीच रवीना का एक ट्वीट पोस्ट उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है. रवीना ने अपने ट्विटर पर जॉन ओलिवर (John Oliver) का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कोहिनूर हीरा भारत को वापस देने से ब्रिटेन के इनकार का मजाक उड़ाया था.
गौरतलब है कि जब से ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth Second) का निधन हुआ, तब से ‘कोहिनूर’ शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि कोहिनूर एक दुर्लभ महंगा हीरा है, जिसे रानी के ताज पर उकेरा गया था. कई इतिहासकारों का मानना है कि यह दुर्लभ हीरा महारानी को ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत से लूट कर ब्रिटिश क्राउन को उपहार में दिया था. उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था. हालांकि आज सिनेरियो कुछ अलग है. लेटेस्ट समय में सोशल मीडिया यूजर्स अंग्रेजों से भारत को हीरा लौटाने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘कोहिनूर’ को लेकर भारी बहस जारी हैं. अब इस बहस में रवीना टंडन भी शामिल हो चुकी हैं.
रवीना का जबरदस्त पोस्ट हुआ वायरल
रवीना ने जॉन ओलिवर के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जबरदस्त! उनकी पंचलाइन. पूरे ब्रिटिश संग्रहालय को सक्रिय अपराध स्थल घोषित कर देना चाहिए.’ रवीना के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए लगातार ट्वीट कर रहे हैं.
Just fantastic! His Punchline 😂😂” The entire British museum should be declared an active crime scene!” pic.twitter.com/tNk0K1VWNZ
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 13, 2022
आने वाली फिल्म
अब काम की बात करें तो, रवीना को हाल ही में साउथ की फिल्म केजीएफ-2 में देखा गया था. फिल्म में उन्होंने शानदार एक्टिंग की है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इससे पहले रवीना को नेटफ्लिक्स के शो ‘अरण्यक’ (Aranyak) में देखा गया था. इसके जरिए उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था. अब आने वाले दिनों में रवीना को निर्देशक बिनॉय गांधी की अगली फिल्म ‘घुड़चड़ी’ में देखने को मिलेगा. इस फिल्म को लेकर रवीना काफी उत्साहित हैं. इस फिल्म में वह संजय दत्त, पार्थ समथान और अरुणा ईरानी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news, Queen Elizabeth, Raveena Tandon
FIRST PUBLISHED : September 14, 2022, 10:36 IST





