
मुंबई : गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से अपने बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की एक तस्वीर (Picture) शेयर की हैं। आर्यन खान ने ये तस्वीर अपने एक बड़े ब्रैंड के लिए जंपिंग पोज देते हुए खिंचवाई हैं। गौरी खान ने तस्वीर शेयर कर ट्वीट में लिखा, ‘आगे और ऊपर… माय बॉय’ अपने बेटे की इस तस्वीर को देखकर एक्टर शाहरुख खान भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर किया और ट्वीट में लिखा, ‘मुझ पर गया है….माय बॉय!’
बता दें कि किंग खान द्वारा शेयर उनकी ये थ्रोबैक तस्वीर फिल्म ‘मैं हूं ना’ की है। जिसमें अभिनेता एक स्टील की ग्रिल के ऊपर से जंप करते नजर आ रहे है। आर्यन खान का ये डैशिंग लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आर्यन खान की बहन को भी भाई की ये तस्वीर बहुत पसंद आई है। वहीं शाहरुख खान के थ्रोबैक तस्वीर को देखकर फैंस उसपर कमेंट करने से नहीं थक रहे हैं। बता दें कि आर्यन खान पिछले साल क्रूज ड्रग्स केस में फंसे थे।
यह भी पढ़ें
Mujh par gaya hai….my boy! pic.twitter.com/YAwYMHkvUR
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 13, 2022
जिसके लिए उन्हें कुछ दिन जेल में ही बिताना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें एनसीबी की तरफ से क्लीनचीट मिल चुका है। जिसके लिए आर्यन खान काफी दिनों तक अपने सोशल मीडिया से और पब्लिक की नजरों से दूर रहें, लेकिन अब वो पार्टी अटेंड के साथ-साथ फिल्म के सेट पर भी स्पॉट किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान भी एक लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ फिल्म शामिल है। फैंस इन फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।





