
मुंबई : साउथ (South) के मेगास्टार (Megastar) चिरंजीवी (Chiranjeevi) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गॉड फादर’ (God Father) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से पहली बार चिरंजीवी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले है। जिसे देखने के लिए प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई हैं। वहीं इस फिल्म के पहले गाने ‘थार मार थक्कर मार’ का प्रोमो रिलीज हो गया है।
जिसमें चिरंजीवी और सलमान खान का ब्लैक ड्रेस में फुल स्वैग देखने को मिल रहा है। हालांकि, फैंस को इसके पूरे गाने के लिए एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। ये पूरा गाना कल यानी 15 सितंबर को सारेगामा म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। बता दें कि इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और अनंत श्रीराम ने इसे लिखा है जबकि थमन एस ने इसे म्यूजिक दिया है।
यह भी पढ़ें
बता दें कि फिल्म ‘गॉड फादर’ मलयालम फिल्म ‘लुसिफायर’ का तेलुग रीमेक है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘गॉड फादर’ में सलमान खान का कैमियो रोल है। वहीं इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।





