
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ से आज सुबह अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमें अभिनेता शूट-बूट में सिंघासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी जानकारी दी। इस फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर यानी कल रिलीज होगा और ये पूरी फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फैंस को अजय देवगन का लुक काफी पसंद आया है। वहीं घंटों पहले ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने हाथ में व्हाइट और ब्लैक कलर का गेंद लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘इस दीवाली, होगा सब के कर्मों का फैसला, जब जीवन के खेल में एक आम आदमी का आमना-सामना चित्रगुप्त से होगा!’ अब उनके इस फर्स्ट लुक को देखकर फैंस रकुल प्रीत सिंह के फर्स्ट लुक के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
बता दें कि फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन चित्रगुप्त की भूमिका में और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। प्रशंसकों को इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी को आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखा है। वहीं इस फिल्म में नोरा फतेही के एक आइटम डांस का भी सीन है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।





