Movie Review

Ayushmann Khurrana | आयुष्मान खुराना के 38वें जन्मदिन पर पत्नी ताहिरा कश्यप ने किया विश, लिखा लव नोट | Navabharat (नवभारत)


Ayushmann Khurrana

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके पास सुबह से ही शुभकामनाएं भरे पोस्ट और कॉल के साथ मैसेजेस भी आ रहे हैं। वहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें ताहिरा कश्यप अपने पति आयुष्मान खुराना के साथ सड़क पर टहलते नजर आ रही हैं।

कपल एक-दूसरे को देख रहे हैं। वहीं सूरज की किरणें पीछे से चमकती दिखाई दे रही हैं। ताहिरा कश्यप ने कैप्शन में लिखा, ‘हमसफ़र। हमेशा तुम्हारे साथ सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन मुबारक हो जिसे मैं जानती हूं। मेरी निजी धूप! आप मुझे कई तरह से प्रेरित करते हैं। कमाल इंसान हो।’ इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने जवाब देते हुए लिखा, ‘आप सबसे अच्छी इंसान हैं।’ अब ताहिरा कश्यप के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें

बता दें कि ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। ये एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे फिर करीब 11 साल तक इन्होंने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। ताहिरा कश्यप एक लेखक और निर्देशक हैं। ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर को मात दे चुकी हैं। अगर हम बात करें आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार अभिनेता फिल्म ‘अनेक’ में नजर आएं। एक्टर की आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ शामिल है।

Leave a Reply