Cinema

जैकलीन के बाद आज होगी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से पूछताछ


बिते दिन दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की थी, एक्ट्रेस से लगभग 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई. वहीं आज नोरा फतेही (Nora Fatehi) से इस मामले में पूछताछ की जाएगी.

News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 15 Sep 2022, 10:27:45 AM

JACQUELINE

Nora Fatehi (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

बिते दिन दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की थी, एक्ट्रेस से लगभग 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई. वहीं आज नोरा फतेही (Nora Fatehi) से इस मामले में पूछताछ की जाएगी. नोरा (Nora Fatehi) सुबह करीब 11 बजे EoW के ऑफिस पहुंचेगी, जहां उनके सामने पिंकी ईरानी भी मौजूद होंगे. एक्ट्रेस (Nora Fatehi) को ईरानी के सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी. इसके पहले भी 2 सितंबर को भी नोरा  (Nora Fatehi) से पूछताछ की जा चुकी है. अब पूछताछ के बाद पता चलेगा कि नोरा ने सभी सवालों के जवाब दिए हैं या नहीं उस दौरान उनके जवाब पिंकी ईरानी से अलग होंगे या एक जैसे यह सबकुछ पूछताछ के बाद पता चलेगा. 

यह भी जानिए –  सोशल मीडिया पर छाए King Khan, फैंस ने करार दिया अब तक का सबसे अच्छा पति

आपको बता दें कि (Jacqueline Fernandez) से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट से पूछताछ शुरू कर दी थी, इस दौरान उनसे 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई थी. इसमें ठगी के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उनके रिश्ते और लेन-देन की जानकारी लेने की कोशिश की गई. कार्रवाई से दौरान जैकलीन (Jacqueline Fernandez) काफी ज्यादा घबराई नजर आईं थी.

वहीं 1-2 बार वह बेहद भावुक भी हो गई और अपने सामने पिंकी ईरानी को देखकर उसी पर आरोप लगाने लगी. इसके साथ ही हम आपको जानकारी दे दें कि EOW के अधिकारी जैकलीन (Jacqueline Fernandez) के जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है, जिसके चलते वो उनसे दोबारा पूछताछ अगले हफ्ते करेंगे. 






संबंधित लेख

First Published : 15 Sep 2022, 10:20:55 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply