‘एशिया कप 2022’ के सुपर फोर में पाकिस्तान के बाद, श्रीलंका से भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि मंगलवार को हुए मैच में श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. इस रोमांचक मुकाबले में भले ही टीम इंडिया जीतने में सफल साबित नहीं हो पाई, लेकिन मैच के आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जिस तरह की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, उसकी तारीफ हर जगह हो रही है.
भारी दवाब के बीच जब अर्शदीप सिंह आखिरी ओवर करने आए तो उन्होंने अपनी शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया, हालांकि रन की कमी की वजह से वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए. इसी बीच अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उन्हें बुरा भला कहता नजर आ रहा है और उसकी बातों को सुनकर अर्शदीप काफी नाराज नजर आ रहे हैं.
Twitter Printshot
यह वीडियो ट्विटर पर छाया हुआ था, लेकिन अब यह वीडियो ट्विटर से डिलीट किया जा चुका है, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी रीट्वीट किया था और अर्शदीप से कहा कि वो इन सब बातों का लोड न लें. ऋचा ने जो वीडियो रीट्वीट किया था, उसमें मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी बस में आते नजर आ रहे थे, लेकिन जब अर्शदीप बस की ओर आते हैं तो एक शख्स उन्हें बुरा भला कहता है, उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है… जिसे सुन अर्शदीप थोड़ी देर बस के पास रुक जाते हैं और वह काफी नाराज नजर आते हैं. वहीं, उस शख्स के बदल में खड़ा एक दूसरा शख्स भी काफी नाराज हो जाता है और अर्शदीप को बुरा भला कहने वाले को जमकर फटकार भी लगाता है.
हालांकि, इस वीडियो के डिलीट किए जाने से पहले ही ऋचा ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए आलोचक से कहा था, ‘आपकी जिंदी बेकार है, दूसरों पर उंडेलना बंद करो. अर्शदीप पाजी, तुस्सी कोई लोड न लो. लव यू’. बता दें, ऋचा चड्ढा जल्द ही बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. खबरों की मानें तो ऋचा और अली अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में शादी कर रहे हैं. इस महीने के आखिर से ही इनकी शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे और ये जोड़ी अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arshdeep Singh, Richa Chadha
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 17:04 IST





