Cinema

खुशखबरी! ‘नेशनल सिनेमा डे’ पर रिलीज हो रही है ‘Dhokha Round D Corner’, 75 रुपये में देख पाएंगे फिल्म


‘धोखा राउंड डी कॉर्नर’ (Dhokha Round D Corner) एक थ्रिलर फिल्म है, जो 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस दिन नेशनल सिनेमा डे भी सेलिब्रेट किया जाएगा. इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए दर्शक इस दिलचस्प क्राइन ड्रामा को महज 75 रुपये में देख सकेंगे.

‘धोखा राउंड डी कॉर्नर’ के मेकर्स ने इस तरह की फिल्म को नेशनल सिनेमा डे पर रिलीज करने का फैसला करके सराहनीय काम किया है. दर्शकों को 23 सितंबर को बड़े पर्दे पर एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी. उम्मीद है कि यह फिल्म सिनेमा की सुंदरता को बयां करने में सफल रहेगी. मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी. फिल्म में आर माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना जैसे शानदार कलाकार हैं.

इस फिल्म की कहानी मुंबई से जुड़ी है. फिल्म की कहानी एक ऐसी हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पर्सनैलिटी डिसऑर्डर है. उस महिला को एक आतंकवादी बंधक बना लेता है, जिसका पति उस पर धोखा देने का आरोप लगाता है. वास्तविकता के हमेशा दो पहलू होते हैं, हमें पता नहीं चलता कि क्या सच है और क्या झूठ?

झूठ और सच के बीच उलझी है फिल्म की कहानी
‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ झूठ और कड़वे सच की कहानी को बयां करता है. भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म को कूकी गुलाटी ने निर्देशित किया है. ‘धोखा-राउंड डी कॉर्नर’ में खुशाली कुमार, आर माधवन, दर्शन कुमार और अपारशक्ति खुराना जैसे मंजे हुए सितारे हैं.

आर माधवन और खुशाली कुमार के बीच दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
फिल्म ‘धोखा राउंड डी कॉर्नर’ का गाना ‘तू बनके हवा’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें आर माधवन और खुशाली कुमार के बीच खूबसूरत केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है. जुबिन नौटियाल की आवाज, गौरव दासगुप्ता के संगीत से सजे इस गाने में दोनों सितारों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है.

Tags: Bollywood news, R Madhavan

Leave a Reply