Cinema

Vikram Vedha: धांसू रिकॉर्ड के साथ रिलीज होगी ऋतिक-सैफ अली खान की ‘व‍िक्रम वेधा’, पूरी दुनिया में मचेगा हाहाकार


ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) स्‍टारर फिल्‍म ‘व‍िक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है. 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘व‍िक्रम वेधा’ दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी. इसके साथ ही यह बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बन जाएगी.

बता दें कि मोस्ट अवेटेड ‘विक्रम वेधा’ गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्स और YNOT स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है. यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है. फिल्म में रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा भी आशाजनक भूमिकाओं में हैं.

इन देशों में छाएगी फिल्म
खबर है कि ‘विक्रम वेधा’ दुनिया भर के कुछ कन्वेशन्ल और नॉन-कन्वेशन्ल मार्केट्स में  एक्स्ट्राऑर्डिनरी माइलस्टोन हासिल करने के लिए तैयार है. नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे मेजर मार्केट्स के अलावा, फिल्म पूरे यूरोप के 22 देशों, अफ्रीका के 27 देशों और जापान, रूस, इज़राइल और लैटिन अमेरिकी के पनामा पेरू जैसे नॉन-कन्वेशन्ल देशों में भी रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में फिल्म की सिक्योरिटी को लेकर काफी खास इंतजाम किया गया है.

एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है ‘विक्रम वेधा’
आपको बता दें, ‘विक्रम वेधा’ एक एक्शन-थ्रिलर है. विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है. जो एक तरह से एक बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा – एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है.

Tags: Hrithik Roshan, Radhika Apte, Saif ali khan

Leave a Reply