Cinema

Ranveer Singh Nude Photoshoot | न्यूड फोटो को लेकर रणवीर सिंह का पुलिस को जवाब, तस्वीरों से छेड़छाड़ करने का किया दावा | Navabharat (नवभारत)


न्यूड फोटो को लेकर रणवीर सिंह का पुलिस को जवाब, तस्वीरों से छेड़छाड़ करने का किया दावा

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh Nude) पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर के खिलाफ न्यूड फोटोशूट को लेकर केस दर्ज हुए है। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर रणवीर को न्यूड फोटोशूट करने पर ट्रोल भी कर दिया था। अब रणवीर ने न्यूड फोटोशूट मामले में पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि न्यूड फोटोशूट की एक तस्वीर को मॉर्फ किया गया है।

रणवीर ने पुलिस को बताया कि फोटो जैसा दिखाया गया है वैसा शूट नहीं किया गया है। पुलिस फिलहाल रणवीर से न्यूड फोटोशूट को लेकर पूछताछ कर रही है। क्योंकि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। रणवीर सिंह ने पुलिस को ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ‘मैंने एक मैगजीन के साथ सात फोटो का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ये सात तस्वीरें फोटोशूट के तुरंत बाद प्रकाशित नहीं होने वाली थी। लेकिन फिर यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इनमें से एक फोटो को मॉर्फ्ड किया गया है।’ रणवीर के अनुसार, अनुबंध में यह निर्धारित किया गया था कि फोटोशूट में कोई अश्लील हरकत नहीं होगी या फोटो शूट के कारण किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी। अभिनेता ने यह भी कहा कि जिस फोटो के कारण मामला दर्ज किया गया, वह जैसा दिखाया गया था वैसा शूट नहीं किया गया था, बल्कि इसे मॉर्फ किया गया था।’

यह भी पढ़ें

 

बता दें, रणवीर सिंह के खिलाफ चेंबूर थाने में न्यूड फोटोशूट के मामले में केस दर्ज किया गया था। अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणवीर जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। साथ ही इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगे।

Leave a Reply