
चना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा फिल्म ‘उड़ जा नन्हे दिल’ को 47वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया है.
मुंबई: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा फिल्म ‘उड़ जा नन्हे दिल‘ को 47वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया है. मुख्य भूमिका में सुनील शेट्टी के साथ इस फिल्म को नवरस एंटरटेनमेंट की ऐश्वर्या यादव, श्रीया तोरणे और ध्रुव करुणाकर द्वारा निर्मित किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन मि.स्वरूप राज मेदारा ने किया है. इस बड़े फिल्म महोत्सव में फिल्म में चुनाव पर खुशी व्यक्त करते हुए मेदारा ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के सीईओ श्री. रविंदर भाकर ने फिल्म में अपार संभावनाएं देखीं और हमें प्रोत्साहित किया. फिल्म की कहानी की पवित्रता और उसके भाव हर व्यक्ति की आत्मा को छू जाते हैं. उन्होंने कहा कि इसकी कहानी समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए है.
अहम संदेश देती है फिल्म
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘यह बच्चों के बारे में एक फिल्म है. सभी को काम का समान अवसर दिया जाना चाहिए. यह फिल्म निश्चित रूप से आधुनिक माता-पिता के लिए एक प्रेरणा है. यह वर्तमान पीढ़ी है जो समानता में विश्वास करती है. ऐसे कई माता-पिता हैं जो चाहते हैं कि उनके बच्चे अपना जीवन जिएं. उन्होंने कहा कि इस कहानी में माता-पिता की ईमानदारी और अपने बच्चों की देखभाल के बारे में एक साधारण सी बात प्रस्तुत की गई है.’





