आज कल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई नाम चीन लोगों की निधन की खबर सुनने में आती है , जिससे फैंस काफी दुखी हो जाते है, लेकिन इस बार निधन से फैंस से ज्यादा इस ऐक्टर का दर्द चलक उठा है

अक्षय कुमार (Photo Credit: File Photo)
Mumbai:
आज कल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई नाम चीन लोगों की निधन की खबर सुनने में आती है , जिससे फैंस काफी दुखी हो जाते है, लेकिन इस बार निधन से फैंस से ज्यादा इस ऐक्टर का दर्द चलक उठा है. जी हा वे और कोई नहीं अक्षय कुमार है जिनके प्रर्सनल हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव का निधन 12.09.2022 को हो गया था. जिसके बाद अक्षय ने वादा किया है कि वे अब मिलन के परिवार का ख्याल रखेंगे. आपके बता दे की अक्षय कुमार के 30 साल के करियर में मिलन जाधव उनके साथ 15 साल से भी ज्यादा प्रर्सनल हेयर स्टाइलिस्ट थे, यानी कि मिलन ने अक्षय के साथ काफी सफर तय किया है. पहले मिलन की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया जिसके बाद डॉक्ट्रस ने सारे टेस्ट किए जिससे पता चला कि मिलन को स्टेज 4 का कैंसर है. जिसके बाद अक्षय का दिल टूट गया.
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी है. ये तस्वीर उनके शूटिंग के किसी सेट की है, जहा मिलन उनके बाल ठीक करते हुए दिखाई दे रहे है, जिसके निचे अक्षय ने लिखा – ‘तुम अपने फंकी हेयर स्टाइल और मुस्कान की वजह से औरों से अलग थे. तुमने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि मेरे एक भी बाल खराब ना हों. सेट की जान और 15 साल से मेरे हेयरड्रेसर रहे… मिलान जाधव. मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम हमें छोड़ कर चले गए. मैं हमेशा तुम्हें याद करूंगा मिलानो. ओम शांति. ‘ इस पोस्ट के बाद इसपर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया.
You stood out of the crowd with your funky hairstyles and infectious smile. Always ensured not even one hair of mine was out of place. The life of the set, my hairdresser for more than 15 years,Milan Jadhav. Still can’t believe you’ve left us…I will miss you Milano💔 Om shanti🙏🏻 pic.twitter.com/5yO7eXzEpJ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 12, 2022
देखा जाए तो अक्षय के लिए ये समय ठिक नहीं जा रहा है जहा एक तरफ अक्षय की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप जारी है, वहीं उनके करीबी हेयर स्टाइलिस्ट मिलन के निधन के बाद वे काफी दुखी हो गए. लेकिन इन सब के बीच अक्षय की नई फिल्म कठपुतली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शोको द्वारा काफी पसंद किए जा रहा है.
संबंधित लेख
First Published : 16 Sep 2022, 02:06:28 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





