हाल ही में आर्यन (Aryan Khan) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखकर कई फैंस उनके साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए परेशान हो गए थे.

Aryan Khan (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)के लाडले बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन चर्चा बटोरने के मामले में वो किसी बड़े स्टार से भी आगे हैं. उनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है. हाल ही में आर्यन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. जहां उनका अंदाज देख फैंस निहाल हो गए है. उन्होंने नेवी ब्लू कलर की टी-शर्ट में ब्लैक कार्गो पैंट और ड्यूल-टोन्ड येलो जैकेट वियर कर रखा था. इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहनकर अपने लुक को और भी शानदार बना लिया था.
उनके (Aryan Khan) चाहने वालों को उनका (Aryan Khan) ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. लेकिन इन सब से हटकर आर्यन की एक चीज ने सभी का दिल जीत लिया है. दरअसल, जब उनके एक फैन ने उन्हें एक गुलाब दिया तो उन्होंने फटाक से उस गुलाब को ले लिया और सलाम के साथ अपने फैंस का धन्यवाद किया.
यह भी जानिए – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वायरल हुई तस्वीर, दोस्त वरुण शर्मा हैं इसके जिम्मेदार
आपको बता दें कि आर्यन (Aryan Khan) को एयरपोर्ट पर देखकर कई फैंस उनके साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए परेशान हो गए थे. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उनका अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. उनके इस अंदाज पर एक फैन ने लिखा, ‘अपने डैड की तरह सलाम दे रहे हैं. एक अन्य ने कहा, ‘काश जब भी पहली बार मुंबई आउ बस आर्यन को देख लू.’ ऐसे कई सारे यूजर्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की. बता दें कि हाल ही में आर्यन (Aryan Khan) अपने फोटोशूट को लेकर भी खबरों में बने हुए थे, जिसमें उन्होंने शानदार पोज देकर अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था.
संबंधित लेख
First Published : 16 Sep 2022, 10:39:59 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





