Cinema

Ayan Mukerji Exclusive | ‘ब्रह्मास्त्र 2’ ऐलान के बाद अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- ‘अगला पार्ट और भी ज्यादा होगा ग्रैंड…’ | Navabharat (नवभारत)


‘ब्रह्मास्त्र 2’ ऐलान के बाद अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- ‘अगला पार्ट और भी ज्यादा होगा ग्रैंड…’

मुंबई: ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा’ (Brahmastra: Part One -Shiva) रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में दिखाई दे रहे है। इसके अलावा  ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी छोटे लेकर अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म के पिछले अयान की सालों की मेहनत है। शायद यहीं वजह है कि रिलीज के एक हफ्ते बाद भी ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं। फिल्म के कलाकारों के अभिनय के साथ-साथ अयान मुखर्जी के निर्देशन की भी खूब तारीफ हो रही हैं। 

‘ब्रह्मास्त्र’ की ग्रैंड सफलता के बाद निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने हमारे संवाददाता आकाश जायसवाल से एक्सक्लूसिव बातचीत की। निर्देशक ने बताया कि ‘‘ब्रह्मास्त्र 2′ और ज्यादा बेहतर और ग्रैंड होगा। मैं फिल्म के दूसरे पार्ट के जरिए दर्शकों की सभी शिकायतें दूर कर दूंगा।’ अयान मुखर्जी ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा- ‘फिल्म रिलीज के बाद से मैं दर्शकों की सभी प्रतिक्रिया को पढ़ रहा हूं। सच कहूं तो ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-1’ अस्त्रों के दुनिया की महज एक आउटलाइन थी। जब हम फिल्म बना रहे थे तो हमारे मन में इसे लेकर कई तरह की शंकाएं थी जो इसकी रिलीज के बाद दूर हो चुकी है।अब इसके आगामी पार्ट में हम दर्शकों को कहानी की गहराई में ले जाएंगे जहां बताएंगे कि आखिर देव हैं कौन? उनके और शिवा के बीच किस तरह का विवाद होगा।’

यह भी पढ़ें

 

अयान मुखर्जी ने आगे कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र’ सीरीज का असल ड्रामा पार्ट 2 और 3 के लिए बचाकर रखा गया है। फिल्म की दमदार कहानी के अलावा हमारा वीएफएक्स भी अब एक कदम और आगे होगा। मैं लोगों की प्रतिक्रिया को सुन रहा हूं… पढ़ रहा हूं… अब इसे और ज्यादा बेहतर करूंगा।’